PSEB PSTET Result 2020: पंजाब राज्य शिक्षण पात्रता परीक्षा 2018-2020 का रिजल्ट आ गया है। पीएसईबी ने पंजाब टीईटी के लिए पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज ही जारी हुआ है। पंजाब टीईटी परीक्षा में शामिल हुए लोग पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
pstet.net
अभ्यर्थी इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 का आयोजन 19 जनवरी को किया था। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने वरीयता की सूची के रूप में ही पीएसटीईटी रिजल्ट जारी किया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस परीक्षा के लिए जारी रिजल्ट में परीक्षा में 60 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों को यह रिजल्ट ऑनलाइन ही चेक करना होगा और डाउनलोड एवं प्रिंट आउट लेना होगा।
इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी पंजाब के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के पहले पेपर को पास करने वाले अभ्यर्थी पहली से लेकर पांचवीं और दूसरा पेपर पास करने वाले पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनते हैं।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
-अपना पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
- आपका PSTET 2020 रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें