फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB: पंजाब बोर्ड 8वीं के नतीजे घोषित, उर्दू विषय का परिणाम रहा 100%, जानें किसने किया टॉप और विषयवार प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 07:47 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB 8th Result 2026: पंजाब बोर्ड ने 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 96.51% छात्र पास हुए। फरीदकोट की तमन्ना ने 600 में 600 अंक लेकर टॉप किया। उर्दू समेत कई विषयों में 100% परिणाम रहा। असफल छात्र जून में कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।
 
विज्ञापन
PSEB 8th Result 2026 - फोटो : pseb.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB 8th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10 अप्रैल 2026 को कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 10,422 स्कूलों के 2,62,966 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,53,789 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 96.51% दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इस बार फरीदकोट की छात्रा तमन्ना ने 600 में से 600 अंक हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 100 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया। 

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष परीक्षाएं पहले से अधिक सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता सुधारने और पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव लाने पर भी काम किया जाएगा।
 

PSEB 8th Topper List 2026: पंजाब बोर्ड 8वीं के टॉपर्स

स्थान नाम स्कूल का नाम शहर प्राप्तांक प्रतिशत
पहला तमन्ना सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो फरीदकोट 600/600 100%
दूसरा जपनीत कौर सरकारी मिडिल स्कूल, अर्कवास  संगरूर 598/600 99.67%
तीसरा जसनदीप कौर संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया फरीदकोट 598/600 99.67%
 

विषयवार कैसा रहा प्रदर्शन?

इस वर्ष कई विषयों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। खास बात यह रही कि उर्दू सहित कई विषयों में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया।
 
विषय कुल परीक्षार्थी पास छात्र पास प्रतिशत
पंजाबी (एल-1) 2,27,305 2,26,937 99.83%
पंजाबी (एल-2) 35,657 35,599 99.83%
हिंदी (एल-1) 35,660 35,422 99.33%
हिंदी (एल-2) 2,26,844 2,24,859 99.12%
उर्दू (एल-1) 1 1 100%
उर्दू (एल-2) 465 464 99.78%
अंग्रेजी 2,62,966 2,58,452 98.28%
गणित 2,62,966 2,60,338 99.00%
विज्ञान 2,62,966 2,61,626 99.49%
सामाजिक विज्ञान 2,62,966 2,61,995 99.63%
कंप्यूटर विज्ञान 2,62,966 2,62,420 99.79%
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा 2,62,966 2,62,391 99.78%
 
 
इसके अलावा कटिंग-टेलरिंग, नृत्य, वाद्य संगीत, उर्दू वैकल्पिक और घरेलू उपकरण मरम्मत जैसे कई विषयों में भी 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया।

रिजल्ट कहां देखें?

विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही विस्तृत परिणाम स्कूल लॉगिन और अन्य माध्यमों से भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

कम्पार्टमेंट परीक्षा की जानकारी

जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, वे जून 2026 में आयोजित होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अलग से आवेदन करना होगा और विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें