परीक्षा फॉर्म भरने से पहले जरूरी बातें
इग्नू ने छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने को कहा है:
- हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए असाइनमेंट समय पर जमा करना अनिवार्य है।
- फॉर्म जमा करने के बाद कोर्स और परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
- जहां विकल्प उपलब्ध हो, वहां परीक्षा मोड (पेन-पेपर या CBT) सावधानी से चुनें।
छात्रों के लिए सलाह
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
फॉर्म कैसे भरें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं:
- इग्नू के एग्जाम पोर्टल पर जाएं।
- 10 अंकों के एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें या नए यूजर रजिस्ट्रेशन करें।
- कोर्स कोड दर्ज करें और परीक्षा केंद्र का चयन करें।
- जिन थ्योरी और प्रैक्टिकल विषयों में परीक्षा देनी है, उन्हें चुनें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) आईडी लिंक या बनाएं, ताकि अंक डिजिलॉकर में अपडेट हो सकें।
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से फीस जमा करें।
- सफल सबमिशन के बाद रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।