PSEB 8th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10 अप्रैल 2026 को कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 10,422 स्कूलों के 2,62,966 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,53,789 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 96.51% दर्ज किया गया है।
इस बार फरीदकोट की छात्रा तमन्ना ने 600 में से 600 अंक हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 100 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष परीक्षाएं पहले से अधिक सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता सुधारने और पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव लाने पर भी काम किया जाएगा।