फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th-12th Result 2023: पंजाब 10वीं-12वीं के रिजल्ट से हैं असंतुष्ट तो करें ये काम, वरना साल बेकार

Tue, 30 May 2023 07:07 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 PSEB 10th-12th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 24 मई को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए थे। छात्रों के लिए री-चेकिंग कार्यक्रम भी अब जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
PSEB 12th result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB 10th-12th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 24 मई को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए थे। नतीजों से असंतुष्ट छात्रों के लिए कॉपियों की दोबारा जांच और पुनर्मूल्यांकन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। असंतुष्ट छात्र अपने अंकों के साथ पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए 31 मई से 14 जून, 2023 के बीच एक ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। री-चेकिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 500 रुपये का भुगतान करने की आवश्यकता है। 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.46 रहा। इस साल पहली तीन टॉपर छात्राएं हैं। पहली रैंक गगनदीप कौर ने हासिल की है जिन्होंने 650/650 (100%) स्कोर किया है, इसके बाद नवजोत ने 648/650 (99.69%) और हरमनदीप कौर ने 646/650 (99.38%) स्कोर किया है।
विज्ञापन

इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 92.47 है।  रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। दशमेश कांवेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़ मानसा स्कूल की सुजान कौर ने 500/500 सौ फीसदी अंक लेकर पूरे पंजाब में टॉप किया है। जबकि एमएसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 498 99.60 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा व नवप्रीत कौर बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचएम 150 जमालपुर कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की छात्रा 497/500 तीसरे स्थान पर रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें