फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 12th Result: 94.32 फीसदी रहा लड़कियों का पास प्रतिशत, तीन लाख से अधिक विद्यार्थी हुए थे शामिल

Wed, 14 May 2025 03:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB 12th Result 2025: पीएसईबी की और से कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट
विज्ञापन
PSEB 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 14 मई को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और डिजिलॉकर पर अपना पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। पीएसईबी 12वीं 2025 में कुल 2,65,388 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 2,41,506 उत्तीर्ण हुए।

हरसिरत कौर ने हासिल किए 500 में से 500 अंक

बरनाला की हरसिरत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में टॉप किया है। इस बार भी लड़कियों ने परिणाम में बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32% रहा और पहले तीनों स्थानों पर लड़कियों ने अपना कब्जा जमाया है। दूसरे स्थान पर मनवीर कौर रही हैं। मनवीर ने 500 में से 498 नंबर लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मानसा की अर्श है। अर्श ने भी 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन

 
रैंक नाम प्राप्त अंक जिला
1 हरसिरत कौर 500/500 बरनाला
2 मनवीर कौर 498/500 फिरोजपुर
3 अर्श 498/500 मानसा

5950 बच्चे हुए फेल

इस साल पीएसईबी 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32 फीसदी रहा। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। परीक्षा में 5950 बच्चे फेल हुए हैं। जिला वाइज पास प्रतिशत में सबसे आगे अमृतसर है। जिले का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा। पीएसईबी 12वीं के सभी छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अपने-अपने स्कूलों में जाना होगा।

88.07% लड़के हुए पास

पीएसईबी 12वीं परिणाम 2025 में कुल 2,65,388 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 2,41,506 उत्तीर्ण हुए। इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.00% रहा। लड़कों में कुल 1,41,156 विद्यार्थी थे, जिनमें से 1,24,328 लड़के उत्तीर्ण हुए। वहीं, ट्रांसजेंडर वर्ग में भी तीनों छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 1,24,229 लड़कियों में से 1,17,175 लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं।
 

वर्ग कुल छात्र उत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण प्रतिशत
कुल विद्यार्थी 2,65,388 2,41,506 91.00%
लड़के 1,41,156 1,24,328 88.07%
लड़कियां 1,24,229 1,17,175 94.32%
ट्रांसजेंडर 3 3  

इस दिन हुई परीक्षा

परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर सख्त परीक्षा दिशानिर्देशों के तहत आयोजित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PSEB 12th Result 2025: एसएमएस से कैसे चेक करें रिजल्ट?

विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एसएमएस के जरिए पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए PB12 Roll Number लिखकर 5676750 नंबर पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस भेजने के बाद बोर्ड की तरफ से कुछ देर बाद आपका परिणाम भेजा जाएगा। 

PSEB 12th Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

  • जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाएं।
  • कक्षा 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम खुलकर आ जाएगा। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें