SWAYAM Jan 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 और 18 मई को होने वाली परीक्षा के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं ।
यह परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 मई को आयोजित की जाएंगी, जिनकी अवधि तीन घंटे की होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
अधिसूचना में कहा गया है, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें मौजूद डेटा में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं । उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/swayam/ पर विजिट करते रहने की भी सलाह दी जाती है ।"