बरनाला की हरसिरत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में टॉप किया है। इस बार भी लड़कियों ने परिणाम में बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32% रहा और पहले तीनों स्थानों पर लड़कियों ने अपना कब्जा जमाया है। दूसरे स्थान पर मनवीर कौर रही हैं। मनवीर ने 500 में से 498 नंबर लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मानसा की अर्श है। अर्श ने भी 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।
| रैंक |
नाम |
प्राप्त अंक |
जिला |
| 1 |
हरसिरत कौर |
500/500 |
बरनाला |
| 2 |
मनवीर कौर |
498/500 |
फिरोजपुर |
| 3 |
अर्श |
498/500 |
मानसा |
5950 बच्चे हुए फेल
इस साल पीएसईबी 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32 फीसदी रहा। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। परीक्षा में 5950 बच्चे फेल हुए हैं। जिला वाइज पास प्रतिशत में सबसे आगे अमृतसर है। जिले का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा। पीएसईबी 12वीं के सभी छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अपने-अपने स्कूलों में जाना होगा।
88.07% लड़के हुए पास
पीएसईबी 12वीं परिणाम 2025 में कुल 2,65,388 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 2,41,506 उत्तीर्ण हुए। इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.00% रहा। लड़कों में कुल 1,41,156 विद्यार्थी थे, जिनमें से 1,24,328 लड़के उत्तीर्ण हुए। वहीं, ट्रांसजेंडर वर्ग में भी तीनों छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 1,24,229 लड़कियों में से 1,17,175 लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं।
| वर्ग |
कुल छात्र |
उत्तीर्ण छात्र |
उत्तीर्ण प्रतिशत |
| कुल विद्यार्थी |
2,65,388 |
2,41,506 |
91.00% |
| लड़के |
1,41,156 |
1,24,328 |
88.07% |
| लड़कियां |
1,24,229 |
1,17,175 |
94.32% |
| ट्रांसजेंडर |
3 |
3 |
|
इस दिन हुई परीक्षा
परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर सख्त परीक्षा दिशानिर्देशों के तहत आयोजित की गईं।