फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Topper: पिता कारपेंटर और मां करती है सिलाई, बड़ी होकर अध्यापक बनना चाहती हैं पंजाब टॉपर नैंसी रानी

Wed, 06 Jul 2022 02:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB 10th Topper: पंजाब टॉपर फिरोजपुर जिले की नैंसी रानी बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि, अभी उनका सामान्य सा घर बेहद खास हो गया है। यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
10th Topper Nancy Rani - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB 10th Topper: पंजाब बोर्ड की ओर से बीते दिन कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राज्य के कुल 97.94 फीसदी छात्रो ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में फिरोजपुर की नैंसी रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। नैंसी रानी की सफलता की कहानी आज सभी लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। एक सामान्य और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार की बेटी ने इतना बड़े मुकाम को हासिल कर के अपने घरवालों का नाम केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में रौशन किया है। आइए जानते हैं दसवीं की टॉपर नैंसी रानी की कहानी-:   

विज्ञापन

पिता कारपेंटर और मां सिलाई का काम करती है
पंजाब टॉपर फिरोजपुर जिले की नैंसी रानी बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि, अभी उनका सामान्य सा घर बेहद खास हो गया है। यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया है।  नैंसी की माता संदीप घर में कपड़े सिलने का काम करती है। वहीं, पिता रामकृष्ण कारपेंटर का काम करते हैं। इसके अलावा उनके दादा बाऊ राम ईंटो के भट्टे पर मजदूरी करते हैं। खुद नैंसी ने भी कभी नहीं सोचा था कि वह राज्य में टॉप करेंगी। 

शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी है नैंसी
15 वर्षीय नैंसी दसवीं कक्षा में 650 में से 644 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 99.08 फीसदी अंक मिले हैं। नैंसी ने अपनी पढ़ाई सतिये वाला के सरकारी स्कूल से ही की है। उनके स्कूल के प्रधानाध्यापक के अनुसार वह शुरू से ही होनहार छात्रा रही हैं। वह अपनी कक्षा में भी हमेशा पहली रैंक पर आती थी। जानकारी के अनुसार नैंसी ने आठवीं कक्षा में नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा वह घर के काम और सिलाई में भी मां की मदद करती थी। 
विज्ञापन

अध्यापिका बनने का है सपना
दसवीं की टॉपर नैंसी रानी बड़ी होकर अध्यापिका बनना चाहती हैं। वह मैथ्स और इंग्लिश विषय की शिक्षा देना चाहती हैं। नैंसी ने बताया कि वह अपना ज्यादातर समय पढ़ाई में ही लगाती थी। अमर उजाला की ओर से भी नैंसी को शुभकामनाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें