PSEB 10th Result 2022: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने मंगलवार 5 जुलाई, 2022 को कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। परिणाम को आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन अपलोड होने के बाद पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं क्या रहा है इस साल दसवीं का परिणाम-: