फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIMC के नए महानिदेशक बने प्रोफेसर संजय द्विवेदी, तीन साल का होगा कार्यकाल

Wed, 01 Jul 2020 03:25 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
iimc
विज्ञापन

प्रोफेसर संजय द्विवेदी को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार प्रोफेसर संजय द्विवेदी को बुधवार को आईआईएमसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


संजय द्विवेदी वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन साल की अवधि के लिए सीधी भर्ती के आधार पर आईआईएमसी के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी...

प्रोफेसर संजय द्विवेदी के बारे में मुख्य जानकारी-

  • प्रोफेसर संजय द्विवेदी के पास 14 साल से ज्यादा सक्रिय पत्रकारिता का अनुभव हैं। सक्रिय पत्रकारिता के बाद वो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े।
  • प्रोफेसर द्विवेदी दैनिक भास्कर, हरिभूमि, नवभारत, स्वदेश, इंफो इंडिया डॉटकाम और जी 24 जैसे मीडिया संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
  • वो एमसीयू में 10 साल मॉस-कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष रहे। संप्रति प्रोफेसर और विश्वविद्यालय के कुलपति और 'मीडिया विमर्श' पत्रिका के कार्यकारी संपादक भी रहे।
  • वो 25 से ज्यादा पुस्तकों का लेखन और संपादन कर चुके हैं। अब उन्हें आईआईएमसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 
  • बता दें कि वर्तमान में आईआईएमसी, भोपाल के कुलपति संजय द्विवेदी  से पहले विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें