मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा हर साल की तरह इस साल भी “अग्रता” का आयोजन किया जा रहा है जो हर वर्ष कुछ सामाजिक कल्याण और संदेश के साथ प्रस्तुत किया जाता है। यह आयोजन 15-16 मार्च को जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में आयोजित होगा।
बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों द्वारा "अग्रता - मानव से मानवता" एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का आयोजन करेगा। अग्रता 2018 के अंतर्गत शैक्षिक और गैर-शैक्षिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिनमें प्रमुख के रूप से नृत्य, गायन, तर्क वितर्क, ललित कला, केस स्टडी, व्यापार योजना, ट्रेशर हन्ट, रंगोली बनाने की कला, बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट, मटकी फोड़, बैंड इवनिंग और भारत के रंगों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्राफियां और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस मेगा इवेंट में देश के कई विश्वविद्यालय भाग लेंगे। जिनमे 2000+ जीवंत और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों की उपस्थिति देखी जाने की उम्मीद की जा रही है। अग्रता 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसी नामी यूनिवर्सिटी भी हिस्सा लेंगी।
हर साल अग्रता एक योजना के तहत कार्य करती है जिनमे सामाजिक कल्याण को खास महत्व दिया जाता है। जैसे शहर में स्थित अनाथालयों, गैर सरकारी संगठनों एवं आश्रम में रहने वाली विधवाओं के अलावा दृष्टिहीन छात्र, कैंसर से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए उचित राशि का दान देने एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
अग्रता द्वारा कपड़ों के वितरण एवं अन्य छोटी बड़ी सहायता भी की जाती है। यह एमबीए, आईबीएम के छात्रों द्वारा आयोजित एक स्व प्रायोजित कार्यक्रम है।