सीबीएसई बोर्ड की सोमवार को 10वीं की इंग्लिश की परीक्षा हुई। आसान पेपर देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा हॉल के बाहर छात्रों के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी।
सुबह अभिभावक बच्चों को छोड़ने परीक्षा केंद्र आए। वे बच्चों को तनाव मुक्त होकर पेपर देने की सलाह दे रहे थे। 10.30 बजे परीक्षा खत्म होने से पहले ही अभिभावक परीक्षा केंद्र के बाहर आकर खड़े हो गए थे। जब तक छात्र परीक्षा देकर बाहर नहीं आए, अभिभावकोें के चेहरों पर तनाव दिख रहा था। जैसे ही परीक्षा केंद्रों से बाहर छात्र निकलने लगे और अभिभावकों ने उनके खिले चेहरे देखे तो उन्होंने भी राहत महसूस की।
'पेपर आसान आया था। उम्मीद है नंबर भी अच्छे आएंगे। पेपर को लेकर मैंने काफी तैयारी की थी।' यह कहना है 10वीं के छात्र प्रथम का। वहीं शिवांगी पांडेय ने बताय कि, 'ऐसे ही आगे के पेपर भी आ जाएं तो अच्छा रहेगा। लगभग सभी का पेपर अच्छा गया है।' विशाखा शर्मा ने कहा कि, 'अब अगले पेपर की तैयारी करनी है। बाकी भी ऐसे ही आ जाएंगे तो राहत मिलेगी।'