फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET और JEE परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी तो हमारे एक्सपर्ट से पूछें सवाल, 12 बजे जुड़ें हमारे साथ

Wed, 06 May 2020 11:11 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
सुनहरे भविष्य का सपना हर कोई देखता है। आजकल युवा अपने करियर के लिए आर्थिक एवं सामाजिक स्थायित्व, सम्मान व रोज नई चुनौतियों वाले पथ का चयन करते हैं। शायद इसीलिए डॉक्टर व इंजीनियर बनना हर युवा की पहली पसंद है, जिसके लिए अधिकतर छात्र स्कूल के दिनों से ही तैयारी शुरू कर देते हैं । डॉक्टर व इंजीनियर बनना न सिर्फ हर युवा की बल्कि उनके अभिभावकों की भी पहली पसंद है । इसीलिए हर वर्ष छात्र लाखों की संख्या में इनके लिए आवेदन भी करते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर बनने के लिए एक तरफ जहां आपको नीट (NEET) की परीक्षा पास करनी होती है तो वहीं इंजीनियरिंग के लिए जेईई (JEE) को भारत में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण के कारण नीट व जेईई की परीक्षा को टाल दिया गया, जिससे लाखों छात्र प्रभावित हुए । परीक्षा आगे बढ़ने से छात्रों को तनाव व अन्य ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर इसे सकारात्मक रूप से देखा जाए तो छात्रों को तैयारी करने का अतिरिक्त समय भी मिल रहा है। इस समय का सदुपयोग करके छात्र परीक्षा में काफी अच्छा कर सकते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों को इस लॉकडाउन का सही उपयोग करने व उनके सारे सवालों का जवाब देने के लिए Safalta.com लेकर आया है एक खास वेबिनार। जिसमें नीट व जेईई के विशेषज्ञ ( अरूण कुमार, सौरभ वर्मा, संदीप कश्यप, डॉ. सार्थक दत्त) छात्रों के सारे सवालों का जवाब देंगे। छात्र अपने सवाल फेसबुक लाइव के जरिए पूछ सकते हैं। तो फिर देर किस बात की 12 बजे जुड़ें इस वेबिनार से और जानें लॉकडाउन में तैयारी करने के खास टिप्स।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबिनार में पार्टिसिपेट करने के लिए हमारे अमर उजाला के फेसबुक पेज पर आज 12 बजे जुड़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें