परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वार्षिक संवाद कार्यक्रम है। इसमें वे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे बातचीत करते हैं और परीक्षा का तनाव कम करने, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के लिए मार्गदर्शन देते हैं। यह इसका 9वां संस्करण होगा।
पीएम आवास में मिलने का गोल्डन मौका
इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें प्रतिभागियों में टॉप 10 एग्जाम वॉरियर्स को प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम मोदी से सीधे मिलने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा करीब 2500 चयनित विजेताओं को विशेष पीपीसी किट दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: Student Suicide: गाजियाबाद में 10वीं के छात्रा ने ऊंची इमारत से कूदकर दी जान; पढ़ाई के दबाव की आशंका
अब तक कितने रजिस्ट्रेशन हुए
परीक्षा के चर्चा 2026 में अब तक 30,55,409 लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें 27 लाख 96 हजार 484 विद्यार्थी, 2 लाख 24 हजार 274 शिक्षक और 34 हजार 651अभिभावक शामिल हैं। (5 दिसंबर की दोपहर तीन बजे तक का आंकड़ा) पिछले वर्ष पीपीसी 2025 में 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।