फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Nepal Visit: आईसीसीआर और आईआईटी-एम के नेपाली विश्वविद्यालयों से करार, शुरू करेंगे ये डिग्री कार्यक्रम

Mon, 16 May 2022 07:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi Nepal Visit India-Nepal Sign Education Pacts: नेपाल के केयू यानी काठमांडू विश्वविद्यालय और आईआईटी मद्रास के बीच हुए दो समझौते उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहद अहम है। इनके अलावा भी तीन अन्य समझौतों में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने नेपाल के तीन विश्वविद्यालयों से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं
विज्ञापन
PM Modi Nepal Visit - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लुंबिनी, नेपाल यात्रा के दौरान सोमवार को कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें नेपाल के केयू यानी काठमांडू विश्वविद्यालय और आईआईटी मद्रास के बीच हुए दो समझौते उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहद अहम है।

विज्ञापन

इनके अलावा भी तीन अन्य समझौतों में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने नेपाल के तीन विश्वविद्यालयों से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें नेपाल स्थित काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू), लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय और सीएनएएस, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के साथ एमओयू अहम हैं। 

काठमांडू विश्वविद्यालय और आईआईटी-एम के बीच दो समझौते

काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू), नेपाल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी-एम), भारत के बीच सहयोग के लिए समझौता किया गया। इसके अलावा, काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू), नेपाल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी-एम), भारत के बीच स्नातकोत्तर (मास्टर) स्तर पर संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।   
 

आईसीसीआर और नेपाली विश्वविद्यालयों के बीच तीन समझौते

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के बीच बौद्ध अध्ययन के लिए डॉ. आंबेडकर चेयर की स्थापना पर समझौता किया गया है। वहीं, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के द्वारा भारतीय अध्ययन के लिए आईसीसीआर चेयर की स्थापना पर नेपाल के दो विश्वविद्यालयों सीएनएएस, त्रिभुवन विश्वविद्यालय और काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू) के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

बिजली उत्पादन में भी करेंगे सहयोग 

वहीं, शैक्षणिक समझौतों के अलावा भारत और नेपाल में बिजली उत्पादन क्षेत्र में सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते के तहत नेपाल में अरुण-4 हाइड्रो-प्रोजेक्ट के विकास और कार्यान्वयन के लिए भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एसजेवीएन लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के बीच सहयोग समझौता किया गया है। 
 
विज्ञापन

माया देवी मंदिर का भी दौरा किया

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह आधिकारिक दौरे पर नेपाल के लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू देउबा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने बुद्ध जयंती के अवसर पर लुंबिनी में बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह में भाग लिया। उन्होंने माया देवी मंदिर का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की यह नेपाल की पांचवीं और लुंबिनी की पहली यात्रा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें