फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में अनिवार्य विषय बनेगा फिजिकल एजुकेशन, सीबीएसई ने दिए निर्देश

Sat, 24 Mar 2018 09:50 AM IST
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों में हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन विषय अनिवार्य होने जा रहा है। नौवीं से बारहवीं तक इसे मुख्यधारा का विषय बनाया जाएगा। जिससे कि छात्रों का समग्र विकास हो सके। बोर्ड ने स्कूलों को इसे अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा है। स्कूलों को इस विषय की प्रतिदिन एक क्लास लगानी होगी। 

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने बच्चों के समग्र विकास के लिए हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन को मुख्यधारा में लाने का फैसला किया है। जिससे कि छात्र जीवन के हर क्षेत्र में एक संतुलित व्यक्ति बन जाए। सीबीएसई ने स्कूल प्राचार्य को जानकारी भेज दी है। सत्र 2018-19 से सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के लिए यह कार्यक्रम अनिवार्य होगा।

बोर्ड का मानना है कि स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक सभी अवस्थाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह विषय जरूरी है। नया टाइम टेबल बनाकर स्कूल रोजाना एक पीरियड इस विषय के लिए निर्धारित करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस विषय के बारे में विस्तृत दिशानिर्देश व अन्य रणनीति की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें