फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGIMER: एमडी, एमएस काउंसलिंग और एमएससी प्रवेश परीक्षा परिणामों की हुई घोषणा

Sun, 12 Jul 2020 11:35 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ (The Postgraduate Institute of Medical Education and Research- PGIMER) ने मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) जुलाई सत्र के लिए राउंड-टू सीट के लिए आवंटन की घोषणा की है। बता दें कि इसी के साथ PGIMER ने MSC और MSc.MLT प्रवेश परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। परीक्षा 22 जून, 2020 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है वे तय शुल्क का भुगतान करके अपने आवंटन या नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ भार्गव ऑडिटोरियम, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में 15 जुलाई से 18 जुलाई 2020 के बीच सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट कर सकते हैं। बता दें कि परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ऑफिशियल वेबसाइट pgimer.edu.in है। 

विज्ञापन


ऐसे चेक करें अपना परिणाम-
चरण - 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। (MSC और MSc.MLT के लिए उस लिकं पर और मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
विज्ञापन

चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब फिर से क्लिक करें। 
चरण -  4 अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। 
चरण - 5 जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें