दिल्ली विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं
- फोटो : PTI
शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की कि कोरोना संकट के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालयों के सभी सेमेस्टर और फाइनल परीक्षाओं को रद्द किया जा रहा है। ंलेकिन ये फैसला आने में सरकार से थोड़ी देर हो गई। बता दें कि दिल्ली के कुछ विश्वविद्यालयों ने पहले ही परीक्षाएं आयोजित कर दी थीं।
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले विश्वविद्यालयों में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) और इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन (IGGTUW) शामिल हैं।
अंबेडकर विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन जैसे कुछ विश्वविद्यालयों ने पहले ही छात्रों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली और परिणामों की घोषणा भी कर दी। यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन विश्वविद्यालय ने मई-जून के दौरान अपने सभी छात्रों के लिए अपने घर में ई-लर्निंग प्रबंधन सॉफ्टवेयर (ई-एलएमएस) का उपयोग करके मूल्यांकन को पूरा कर। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने पहले ही ऑनलाइन मोड में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित की थीं। बता दें कि यूनिवर्सिटी ने छात्रों मार्कशीट और अनंतिम डिग्री भी दी थी ताकि छात्र नौकरी में शामिल हो सकें।
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने अभी तक अपनी परीक्षा आयोजित नहीं की है। विश्वविद्यालय में एक लाख से अधिक छात्र हैं और इसमें 127 संबद्ध कॉलेज शामिल हैं।नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी NSUT ने 3 से 10 जुलाई के बीच अपनी ऑनलाइन ओपन बुक की परीक्षा आयोजित की।