PGIMER Admission 2019 : पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने अपने यूजी कोर्सेज (बीएससी नर्सिंग) और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वैसे उम्मीदवार, जो नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट pgimeradmissions.net.in या pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2019 है।
बता दें कि संस्थान में इन दोनों कोर्सेज में कुल 155 सीटें हैं। इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। यह प्रवेश परीक्षा रविवार, 11 अगस्त 2019 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को 19 अगस्त 2019 को आयोजित होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। काउंसलिंग के बाद प्रवेश के लिए अंतिम परिणाम 13 अगस्त 2019 को जारी किये जाएंगे।
स्टेप 1 : सबसे पहले PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : होम पेज पर online application for BSc nursing लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : यहां new candidate registration पर क्लिक कर आवेदन शुरू करें।
स्टेप 4 : सभी जानकारी की जांच करें और रजिस्ट्रेशन नंबर लें।
स्टेप 5 : रजिस्ट्रेशन नंबर लॉग इन करें। फिर यहां सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 7 : अब आवेदन की फीस भरकर सबमिट करें।
स्टेप 8 : आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर लें।
ये होगी आवेदन की फीस
जनरल उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी। जबकि SC / ST उम्मीदवरों के लिए आवेदन की फीस 800 रुपये और PWBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस में छूट दी गई है।