फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET-2022: 32 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीजी में दाखिला सीयूईटी से, डीयू, जामिया अगले वर्ष से होंगे शामिल

Fri, 27 May 2022 05:52 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में अगले शैक्षणिक सत्र 2023-24 से दाखिला लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 32 विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला सीट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी-पीजी) की मेरिट स्कोर से मिलेगी। इन विश्वविद्यालयों के प्रशासन ने सीयूईटी पीजी 2022 के माध्यम से सभी स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले की अनुमति दे दी है। अगले वर्ष से कई अन्य विश्वविद्यालय भी इसमें शामिल होंगे।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि 32 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी की मेरिट स्कोर से होंगे। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि यदि वे इन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं तो फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र अवश्य भरें।

इसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,जम्मू, झारखंड़,कर्नाटक, कश्मीर, केरल, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडूू, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, गुरु घासीदास  विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल  यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइब्ल यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय  हिंदू विवि, मणिपुर, नॉर्थ-ईस्टर्न हिल्स यूनिवर्सिटी, पांडिचेरी, सिक्कम यूनिवर्सिटी, हैदराबाद, त्रिपुरा , द इंग्लिश एंड फोरन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी के नाम शामिल हंै।
विज्ञापन


डीयू, जामिया अगले वर्ष से शामिल होंगे
दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में अगले शैक्षणिक सत्र 2023-24 से दाखिला लेने की घोषणा की है। स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए इन दोनों विश्वविद्यालयों ने पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी। इसलिए इस साल इन दोनों विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला इन दोनों की अपनी दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट स्कोर के आधार पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें