फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Periyar University Result 2020: अप्रैल में हुई यूजी और पीजी परीक्षा के परिणाम जारी

Wed, 26 Aug 2020 09:59 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Result - फोटो : social media
विज्ञापन

पेरियार विश्वविद्यालय ने अप्रैल में हुई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किया गया है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पेरियार विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर परिणाम की जांच कर सकते हैं। पेरियार विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट periyaruniversity.ac.in है। परीक्षा अप्रैल 2020 के महीने में आयोजित की गई थी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2020: कैसे चेक करें अपना परिणाम-
चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार पेरियार विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट periyaruniversity.ac.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार पीजी परिणाम, यूजी साइंस और यूजी आर्ट्स परिणाम लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
चरण - 4 अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और अपना लॉगिन करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
चरण - 6 सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण - 7 परीक्षा के परिणामों को चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण - 8  यदि आवश्यक हो तो उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी संभालकर रख सकते हैं।

पेरियार विश्वविद्यालय के बारे में
पेरियार विश्वविद्यालय की स्थापना 17 सितंबर, 1997 को हुई थी। पेरियार विश्वविद्यालय अपने अध्ययन और अनुसंधान विभाग, संबद्ध महाविद्यालयों और दूरस्थ शिक्षा संस्थान (PRIDE) के माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान करता है। विश्वविद्यालय में 28 विभाग और 101 संबद्ध कॉलेज हैं। 2008-09 से विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) की शुरुआत की गई थी। उम्मीदवार पेरियार विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें