फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Winter Session: राज्य स्कूलों में दे सकते हैं श्रीमद्भगवद गीता और भोजपुरी भाषा पढ़ाने की मंजूरी

Mon, 20 Dec 2021 10:23 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान महाराष्ट्र के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में सवाल किया था कि क्या सरकार देश भर के स्कूलों में श्रीमद्भगवद गीता को पढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
स्कूलों में अब श्रीमद्भगवद गीता की पढ़ाई शुरू कराई जा सकती है। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के स्कूलों में अब श्रीमद्भगवद गीता की पढ़ाई शुरू कराई जा सकती है। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में बताया कि राज्य सरकार चाहे तो स्कूलों में श्रीमद्भगवद गीता को पढ़ाने की व्यवस्था करवा सकती है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि स्कूल अपनी इच्छानुसार भोजपुरी भाषा की भी पढ़ाई करवा सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान महाराष्ट्र के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में सवाल किया था कि क्या सरकार देश भर के स्कूलों में श्रीमद्भगवद गीता को पढ़ाने पर विचार कर रही है। इसका जवाब देते हुए भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संसद में कहा कि संविधान के तहत शिक्षा राज्य का विषय है, अगर राज्य सरकारें चाहे तो श्रीमद्भगवद गीता को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल कर सकती है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने आगे बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा सातवीं और आठवीं में श्रीमद्भगवद गीता के कुछ अंशों को पढ़ाया भी जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें