फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2025: '...अगर पीएम न होता तो कौन सा मंत्रालय चुनता?'; पीएम मोदी ने बताई छात्रों को पसंद

Mon, 10 Feb 2025 03:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 8वें संस्करण के आयोजन के दौरान पीएम मोदी ने स्किल्स (कौशल) की अहमियत पर बात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि अगर वो पीएम न होते, तो किस मंत्रालय में काम करना पसंद करते।
 
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 8वें संस्करण का आयोजन 10 फरवरी को नई दिल्ली में किया गया। पीएम मोदी ने इस संस्करण में एक अनोखे और नए फॉर्मेंट के माध्यम से छात्रों से बातचीत के दौरन उन्हें स्किल्स (कौशल) की अहमियत बताई। संवाद के दौरान पीएम ने यह भी बताया कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं होते, तो किस मंत्रालय को चुनते। परीक्षा पे चर्चा लाइव अपडेट्स

विज्ञापन


परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कौशल के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कौशल देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं को सही कौशल उपलब्ध कराने से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और नवाचार, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।

पीएम ना होते तो कौन सा डिपार्टमेंट चुनते?

उन्होंने परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम में छात्रों को बताया कि एक बार उनसे पूछा गया था कि अगर वो पीएम नहीं होते और मंत्री होते तो कौनसा डिपार्टमेंट चुनते?' इसपर उन्होंने कहा कि मैं स्किल डिपार्टमेंट चुनता क्योंकि कौशल बेहद जरूरी है। माता-पिता को भी बच्चों की स्किल पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "कौशल का विकास केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, यह समाज में सार्थक योगदान देने के लिए व्यक्तियों को सशक्त बनाने के बारे में है। 

यह भी पढ़ें: खाने-पीने से लेकर तनाव कम करने तक..., पीएम मोदी ने छात्रों को बताए सफलता के सूत्र
विज्ञापन

सरकार की पहलों के बारे में बताया

उन्होंने स्किल इंडिया मिशन और आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार की पहलों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि पारंपरिक शिक्षा आवश्यक है, लेकिन आज की जॉब मार्केट में प्रैक्टिकल स्किल नॉलेज बहुत महत्व रखते हैं। उन्होंने छात्रों से भविष्य की उद्योगों की मांगों के अनुरूप स्किल हासिल करने पर फोकस करने को कहा। उन्होंने कहा, 'अगर हमारे युवा सही कौशल से लैस हैं, तो वे न केवल बेहतर करियर हासिल करेंगे, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की तरक्की को भी आगे बढ़ाएंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें