हटाए गए सवालों के लिए क्या करेगा एनटीए?
मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स के लिए यदि कोई विकल्प सही नहीं होता, सवाल गलत होता है या सवाल को हटा दिया जाता है, तो सभी जेईई उम्मीदवारों को, जिन्होंने उस सवाल को प्रयास किया हो या न किया हो, पूरे अंक दिए जाएंगे।
यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं, तो उस सवाल का उत्तर देने वाले सभी उम्मीदवारों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। वहीं, अगर एक से अधिक विकल्प सही होते हैं, तो चार अंक (+4) केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिए जाएंगे जिन्होंने किसी सही विकल्प का चयन किया हो।
न्यूमेरिकल वैल्यू वाले सवालों के लिए भी यदि कोई सवाल गलत पाया जाता है या उसे हटा दिया जाता है, तो उसे हल करने वाले सभी उम्मीदवारों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे, क्योंकि ऐसा मानवीय गलती या तकनीकी समस्या के कारण हो सकता है।
JEE Main Final Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर "JEE Main Final Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब इसको डाउनलोड कर लें।