फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीयन शुरू, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया

Tue, 28 Dec 2021 03:15 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र और उनके अभिवावकों से बात करेंगे। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन 7 अप्रैल को हुआ था।
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 26 दिसंबर,2021 को पीएम मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में देश को किए गए संबोधन में छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा था कि हर साल विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करते हैं। आगामी वर्ष की शुरुआत में भी वह परीक्षा से पूर्व छात्रों के साथ चर्चा की करेंगे। परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीयन प्रक्रिया की आज 28 दिसंबर 2021 से शुरुआत हो गई है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन होंगे आवेदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदकों को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर जाकर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन प्रक्रिया की आज 28 दिसंबर 2021 से शुरुआत हो गई है और यह 20 जनवरी 2022 तक चलेगी। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

कैसै करें पंजीयन

आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के परीक्षा पे चर्चा के लिए अपना पंजीयन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  mygov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे परीक्षा पे चर्चा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
3. अब आप एक नए पेज पर चलें जाएंगे। 
4. नए पेज पर मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
5. जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आपका पंजीयन पूर्ण हो जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र और उनके अभिवावकों से बात करेंगे। पिछले वर्ष इसका आयोजन 7 अप्रैल को हुआ था। वहीं पहली परीक्षा पे चर्चा का आयोजन साल 2018 में 16 फरवरी को तालकटोरा मैदान में हुआ था। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम को ऑनलाइन ही रखा गया था। इस बार भी परीक्षा पे चर्चा का आयोजन ऑनलाइन ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें