यूपी बोर्ड का परिणाम अप्रैल 2018 के शुरुआत में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट को लेकर माता-पिता और छात्र काफी चिंता और तनाव महसूस कर रहे हैं। तो परेशान न हो, यूपी बोर्ड 2018 के परिणाम घोषणा की चिंता से निपटने में आपकी और आपके बच्चे की सहायता करने के लिए हम कुछ युक्तियां बता रहे हैं।
प्रोत्साहित करना:
आपको अपने बच्चे को रिजल्ट से जुड़ी हर परेशानी के लिए चिंतामुक्त रखना चाहिए। साथ ही अपने बच्चे को यह जरूर बताएं कि बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह से जीवन का अंत नहीं है।
तुलना:
अपने पड़ोसियों या दोस्तों के बच्चों से अपने बच्चे के परिणामों की तुलना करने से बचें। यदि आपका बच्चा रिजल्ट को लेकर परेशान या घबराया हुआ है तो अपने बच्चे के साथ सही से बातचीत करें और उसके दिल की बातों को प्यार से सुनें।
गुण:
हमेशा अपने बच्चे की संभावनाओं और रुचि की पहचान करने का प्रयास करें। हमेशा उनकी रुचि के आधार पर पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।
यूपी बोर्ड परिणाम 2018 की जांच कैसे करें?
यूपी बोर्ड परिणाम 2018 की जांच के लिए सरल तरीका निम्नानुसार हैं:
1: नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड परिणाम 2018
2: क्रमांक संख्या दर्ज करें
3: सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
सभी छात्रों को अमर उजाला परिवार की ओर से शुभकामनाएं।