फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSTET Admit Card 2023: ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट काड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 06 Jan 2023 02:38 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSTET Admit Card 2023: ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट काड जारी हो चुका है। उममीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSTET Admit card 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा (BSE odisha ) ने OSSTET का एडमिट कार्ड  जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे इसे  बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।उम्मीदवारों को अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

OSSTET Exam Pattern परीक्षा पैटर्न

ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (OSSTET 2023) में दो पेपर होंगे। इसमें पेपर I और पेपर II शामिल हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे 30 मिनट होगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और उड़िया है। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाएगा।

OSSTET Exam Pattern  ऐसे करें डाउनलोड

  • बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर लॉग इन करें।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए लॉगइन पेज पर ले जाया जाएगा।
  • अपने वैध लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण जमा करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • प्रवेश पत्र के विवरण की जांच करें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें