फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया: 2020-21 सत्र में ऑनलाइन दाखिले की रेस आज से

Fri, 21 Feb 2020 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2020-21 प्रोग्राम में दाखिले की रेस शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी समेत डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। ऑनलाइन आवदेन पोर्टल पर दाखिला आवेदन विंडो 25 मार्च तक ओपन रहेगी जबकि प्रवेश परीक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होंगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आवेदन विंडो पोर्टल खोल दिया। इस दौरान प्रो. वाइस चांसलर प्रो. इल्यास हुसैन, रजिस्ट्रार प्रो. एपी सिद्दीकी (आईपीएस), परीक्षा नियंत्रक डॉ. नजीम हुसैन जाफरी समेत अन्य विभागों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

कुलपति के मुताबिक छात्र शुक्रवार से ऑनलान दाखिला आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा जामिया कैंपस में प्रोस्पेक्टस की सुविधा भी होगी। इसके अलावा कैंपस में हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा। यहां छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन में समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्र ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए www.jmi.ac.in तथा www.jmicoe.in पर लॉगइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें