फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha NEET UG Counselling: दूसरे दौर के पंजीकरण के लिए कल होगी संशोधित राज्य मेरिट सूची की घोषणा,ऐसे करें चेक

Sun, 13 Nov 2022 04:49 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

Odisha NEET UG 2022 Counselling: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 14 नवंबर को शाम 5 बजे दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए संशोधित राज्य मेरिट सूची की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha NEET UG 2022 Counselling: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 14 नवंबर को शाम 5 बजे दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए संशोधित राज्य मेरिट सूची की घोषणा करेगी। मेरिट सूची एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ojee.nic.in पर सूची देख सकते हैं। अभ्यर्थी 15 नवंबर को सुबह 10 बजे प्रवेश प्रक्रिया से नाम वापस ले सकेंगे। छात्र 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से 16 नवंबर की रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद भर सकेंगे और लॉक कर सकेंगे। दूसरे दौर की अंतरिम आवंटन सूची 18 नवंबर को शाम पांच बजे जारी की जाएगी। अंतरिम आवंटन के संबंध में कोई भी प्रश्न 19 नवंबर शाम पांच बजे तक उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

 

Odisha NEET UG 2022 Counselling: ऐसे चेक करें अंतरिम अलॉटमेंट

  • सबसे पहले  आधिकारिक वेबसाइट - ojee.nic.in पर जाएं।
  • 'एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग' पर क्लिक करें।
  • ओजेईई राउंड 2 प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • अलॉटमेंट सूची की जाँच करें।
  • इसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

20 नवंबर को राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट

राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 20 नवंबर को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। यह उसी समय डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। चयनित छात्र 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से 24 नवंबर को शाम 5 बजे तक ओजेईई सेल, गंडामुंडा में मूल दस्तावेजों और हस्ताक्षरित बांड के साथ प्रवेश और रिपोर्टिंग जमा करके अनंतिम प्रवेश ले सकते हैं। जिन छात्रों ने एआईक्यू के राउंड 2 के अंत में प्रवेश लिया है, उन्हें राज्य काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति नहीं है। साथ ही, राज्य काउंसलिंग के दूसरे दौर के अंत में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को अपनी सीट से इस्तीफा देने और राज्य काउंसलिंग के आगे के दौर (सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार) में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें