राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थी Btech, Barch, Bplan और एकीकृत MSc पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। जिन छात्रों को पहले अलॉटमेंट लिस्ट में सीटें मिलेंगी उनको अपने विश्वविद्यालयों में पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें-CTET Exam 2020: परीक्षा की तिथि घोषित, अब 31 जनवरी को होगा आयोजन, परीक्षा केंद्र बदलने की भी सुविधा
ऐसे चेक करें OJEE काउंसलिंग 2020 राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट
-सबसे पहले ओजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-OJEE की आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in है।
-यहां लॉग इन के बाद अभ्यर्थी OJEE काउंसलिंग 2020 राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं।
दरअसल, अभ्यर्थी अपने पासवर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन के जरिए आसानी से अपनी अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं। ध्यान देने की बात है कि जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं और जिन्होंने दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है, वो काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। वहीं, जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अंतिम दौर की काउंसलिंग के बाद आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा।
OJEE परीक्षा 12 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक तीन पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए ओडिशा में कुल 6 नए परीक्षा केंद्र खोले गए थे और वहीं ओडिशा से बाहर 3 नए परीक्षा केंद्र खोले गए थे। इस परीक्षा का आयोजन बी.टेक, बी.फार्म, एमबीए, एमसीए, एम.टेक आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
डायरेक्ट लिंक