फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Counselling 2020: पहले राउंड का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, जानिए कैसे करना है चेक

Thu, 05 Nov 2020 11:21 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

NEET Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज नीट (NEET) काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर सकती है। पहले राउंड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होगा। बता दें कि काउंसलिंग का पहला राउंड 28 अक्तूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CTET Exam 2020: परीक्षा की तिथि घोषित, अब 31 जनवरी को होगा आयोजन, परीक्षा केंद्र बदलने की भी सुविधा

 

विज्ञापन

पहले राउंड में शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को 12 नवंबर तक दाखिले के लिए रिपोर्ट करना होगा। हालांकि, कई राज्यों ने 85 फीसदी राज्य कोटा सीटों, मैनेजमेंट और एनआरआई सीटों के लिए नीट काउंसलिंग की पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

NEET 2020 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in है। 
- यहां आपको ‘UG Medical Counselling' सेक्शन मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही रिजल्ट का लिंक खुलेगा।
-आपके पहले राउंड का रिजल्ट पीडीएफ में खुलेगा।

नीट काउंसलिंग का दूसरा राउंड 18 नवंबर से शुरू होगा और रजिस्ट्रेशन विंडो 22 नवंबर तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें