पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2023 तक थी। लेकिन इसे फिर आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2023 तक कर दिया गया है। यानी उम्मीदवारों के पास कल तक का मौका है। साथ ही जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सके थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 08 से 12 मई (15 मई, 2023 को आरक्षित दिवस के रूप में) के बीच आयोजित की जानी है। सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 20 अप्रैल से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
OJEE 2023 परीक्षा तिथि, पाली और केंद्र का विवरण एडमिट कार्ड पर दर्ज होगा। जिसे 20 अप्रैल 2023 से ओजेईई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। OJEE 2023 का आयोजन B.Pharm / MCA / M.Sc. (Comp. Sc) / MBA / Int. MBA / B. CAT / M.Tech / M.Tech (पार्ट टाइम) / M.Arch / M Plan / M.Pharm B.Tech / B.Pharm लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ओडिशा के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों ,कॉलेजों में किया जाएगा।