परीक्षा में बैठने के पात्र
स्नातक डिग्री (10+2+3) और/ या विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान/ मानविकी/ वाणिज्य में मास्टर डिग्री और विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उम्मीदवार 55 फीसदी के साथ अंक या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता धारक उम्मीदवार दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम (सीईटी_बीएड) के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से विलंब शुल्क के साथ नए आवेदकों को मौका देने के साथ ही 15 मार्च, 2023 तक आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को बिहार बीएड प्रवेश आवेदन पंजीकरण फॉर्म में संशोधन का मौका भी दिया गया था। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 08 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली है। बिहार बीएड के लिए सीईटी 2023 एडमिट कार्ड आज यानी 30 मार्च, 2023 को जारी हो चुका है।