एडमिशन प्रक्रिया
चयनित छात्र 4 जून से 10 जून 2025 के बीच आवंटित स्कूलों में नामांकन कर सकते हैं। नामांकन से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर एडमिशन लेने वाले छात्रों की जानकारी अपडेट करें।
एडमिशन पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना ओएफएसएस इंटीमेशन लेटर 2025 ले जाना होगा, जिसे उसी वेबसाइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आवश्यक शुल्क के भुगतान के बाद ही दाखिला दिया जाएगा।
OFSS Bihar Merit List 2025: ऐसे चेक करें
- OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Bihar Inter First Selection List’ लिंक पर क्लिक करें।
- क्षेत्रवार चयन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आवश्यक जानकारी जांचें और चाहें तो स्क्रीनशॉट लें।