अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक बार ही फॉर्म भरें। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2025, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
आवेदन कैसे करें
- सहसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- आवेदन पत्र भरने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- 'नया पंजीकरण' बटन पर क्लिक करें।
- अब पृष्ठ के नीचे चेकबॉक्स पर क्लिक करें और 'आगे बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें' बटन का चयन करें। बटन पर क्लिक करते ही सीएसआईआर नेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा
- पंजीकरण फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण भरें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके करना होगा।