फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: सरकारी विश्वविद्यालयों के छात्रों को मिलेगा फ्री वाई-फाई, चुनावी वादे को पूरा कर रही सरकार

Fri, 26 May 2023 03:20 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा सरकार ने सरकारी विश्वविद्यालयों के छात्रों के फ्री वाई फाई की सुविधा देने के अपने वादे को पूरा करने की बात कही है। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी ने दी है। 
विज्ञापन
वाई फाई - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार ने सरकारी विश्वविद्यालयों तकनीकी संस्थानों के छात्रों को अगले सत्र 2023-24 से फ्री वाई फाई की सुविधा देने की बात कही है। दरअसल सत्तारूढ़ बीजेडी ने 2019 के अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का एलान किया था। जिसे सरकार अब पूरा करने जा रही है। इस बात की जानकारी राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी ने दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को एक जीबी डेटा मिलेगा। जिसे छात्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षा मंत्री ने कहा सीएम नवीन पटनायक की रिव्यू मीटिंग के बाद आईटी मंत्रालय ने इसे लागू करने का फैसला लिया है। इसलिए अब राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विश्वविद्यालयों में फ्री वाई फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के लिए सस्ता लोन 2016-17 से दिया जा रहा है। जिसका एक प्रतिशत ब्याज छात्रों को देना होता है। बाकी का पैसा सरकार जमा करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें