फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा : बीजू पटनायक की 107वीं जयंती पर सीएम ने की घोषणा, राज्य में स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

Sun, 05 Mar 2023 03:22 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Health University in Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महान राजनेता बीजू पटनायक की 107वीं जयंती के अवसर पर राज्य में एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। 
विज्ञापन
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Biju Patnaik 107th birth anniversary: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महान राजनेता बीजू पटनायक की 107वीं जयंती के अवसर पर राज्य में एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सभी चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान कॉलेज और संस्थान 2023-24 शैक्षणिक सत्र से ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। यह घोषणा दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे बीजू पटनायक की जयंती पर की गई है। वे केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।
विज्ञापन


 

उनके बेटे नवीन पटनायक ने 1997 में बीजू पटनायक की मृत्यु के बाद बीजू जनता दल की स्थापना की और 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। एक अधिकारी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नर्सिंग, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी सहित स्वास्थ्य विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम चलाने वाले सभी कॉलेज अब 2023-24 शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय के दायरे में आएंगे।

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने पहले चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का फैसला किया था क्योंकि राज्य में ऐसे कई संस्थान आ रहे हैं। ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज एक्ट अक्तूबर 2021 में विधानसभा में पारित किया गया था और 14 अगस्त, 2022 को सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था। अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना "राज्य में चिकित्सा शिक्षा, रोगी देखभाल और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाएगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें