फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Civil Service Exam 2021: ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Fri, 12 Feb 2021 01:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Odisha Civil Service Exam 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।  अब अभ्यर्थी ओडिशा लोक सेवा आयोग के लिए 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ओपीएससी के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
opsc.gov.in

इसे भी पढ़ें-CBSE Practical Exam 2021: दसवीं-बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से, जरूर पढ़ें ये दिशा-निर्देश
विज्ञापन



शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2021 तक है। गौरतलब है कि इससे पहले ओडिशा लोक सेवा आयोग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी रखी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 मार्च कर दिया गया है। आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 11 फरवरी से आगे बढ़ाकर 22 फरवरी कर दी गई है। इस बात की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IGNOU: इग्नू ने इस पाठ्यक्रम में शुरू किया डिप्लोमा कार्यक्रम, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन


ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा 2021 का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-सारी जानकारी भरने के बाद आपको भुगतान करना होगा।
- इसके बाद सबमिशन करें और फॉर्म डाउनलोड करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें