फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए 12 जनवरी से आवेदन प्रारंभ

Sat, 02 Jan 2021 10:17 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा देते हुए विद्यार्थियों की फाइल फोटो
विज्ञापन

Odisha Civil Service Exam 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अगले महीने तक आवेदन कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन 12 जनवरी से शुरू होंगे और 11 फरवरी तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-झारखंड ने 2020 में बदल दिया था अपना प्रतीक चिह्न, जानिए क्या होते हैं प्रतीक चिह्न और क्या हैं इनके मायने


इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट opsc.gov.in है। आपको बता दें कि अभ्यर्थी तय वक्त तक सिविल सेवा परीक्षा के लिए हर हाल में आवेदन कर लें, क्योंकि उसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 
विज्ञापन

392 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी योग्यता और अन्य जानकारियों को विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। आपको बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना 31 दिसंबर 2020 को ही जारी हो गई थी।

12 जनवरी से आरंभ होंगे आवेदन
ओडिशा लोक सेवा आयोग की तरफ से कराई जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 12 जनवरी से होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी रखी गई है।
विज्ञापन


पदों का विवरण
ओएएस – 137 पद
ओएफएस – 104 पद
ओपीएस – 6 पद
ओसीएस – 08 पद
ओआरएस – 74 पद
ओटी और ऐएस – 63 पद

इन भर्ती परीक्षा के लिए 21 से लेकर 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता स्नातक होना चाहिए। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा शुल्क देना होगा जो कि 500 रुपए रखा गया है।

यहां क्लिक कर पढ़ें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें