फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exams: एक बार फिर वायरल हुई फर्जी डेटशीट, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

Sat, 02 Jan 2021 09:57 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

CBSE Board Exam Fake Datesheet: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखों के ऐलान के बाद अब विद्यार्थियों को डेटशीट का इंतजार है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सीबीएसई परीक्षा 2021 की एक फर्जी डेटशीट वायरल हो रही है। लेकिन प्रेस इंफ्रोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चैक ने सीबीएसई की इस डेटशीट को फर्जी बताया है और ट्वीट किया है कि सोशल मीडिया पर यह वायरल डेटशीट फेक है। 

विज्ञापन


यदि आपके सामने भी कोई ऐसी डेटशीट आयी है तो इस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। बोर्ड ने अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा की कोई डेटशीट अपलोड नहीं की है। हालांकि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक यह घोषणा कर चुके हैं कि परीक्षाएं 4 मई से 10 जून 2021 तक होंगी। साथ ही यह भी सलाह दी कि छात्रों और अभिभावकों को किसी भी सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लेना चाहिए। 

 
 

शिक्षा मंत्री निशंक ने 31 दिसंबर को ही घोषणा की थी कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक समाप्त हो जाएंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे। दोनों कक्षाओं की विस्तृत डेटशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें