नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 11वीं लैटरल एंट्री परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर यह परिणाम अपलोड किया जा चुका है। जो उम्मीदवार NVS कक्षा XI परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने के लिए NVS की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से कक्षा XI लेटरल एंट्री परीक्षा 2019 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, यह परिणाम पुणे, जयपुर, पटना, लखनऊ, हैदराबाद, चंडीगढ़ और भोपाल समेत सभी राज्यों के लिए उपलब्ध हैं। अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नीचे बताये गये चरणों का अनुसरण करें...