राष्ट्रीय प्रतिभा खोज स्टेज-2 परीक्षा 2020 में 7586 उम्मीदवार ने भाग लिया। एनटीएसई परीक्षा को 40 शहरों में 58 केंद्रों में आयोजित किया गया। इसमें श्रीनगर, कोलकाता, चेन्नई, पोर्ट ब्लेटर और गंगटोक शहर शामिल हैं।
शिक्षा मंत्रालय की और से कहा गया कि 7586 उम्मीदवारों में से सिर्फ दो हजार होनहार विद्यार्थियों को ही हायर एजुकेशन के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्टेज-2 की परीक्षा में सफल विद्यार्थी को 11वीं और 12वीं में सालाना 12 हजार छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति केंद्रीय विद्यालय संगठन और स्टे शिक्षा विभाग के सहयोग से दी जाएगी।
आपको बता दें कि एनटीएसई की परीक्षा 14 फरवरी को कोविड-19 सेफ्टी प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की गई है। इससे पहले यह परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की जानी थी।
एनटीएसई के स्टेज-2 की परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा ली जाती है। वहीं स्टेज-1 की परीक्षा संबंधित राज्य के एससीईआरटी द्वारा ली जाती है। इसके बाद स्नातक से पीएचडी तक यूजीसी नियम के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है।