फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTET Registration 2024: नेशनल टीचर एंट्रेस टेस्ट के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक जल्द करें पंजीकरण

Wed, 16 Oct 2024 01:55 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTET Registration 2024: टीचिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने पहली बार टीचर एंट्रेस टेस्ट की शुरूआत की है। जानकारी के लिए बता दें, एनटीए ने आवेदन करने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
NTET Registration 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTET Registration 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (NTET) 2024 के लिए आवेदन करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है, जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in) के माध्यम से 22 अक्तूबर, 2024 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले एनटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर थी। 

विज्ञापन


एनटीईटी भारत भर के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

कौन कर सकता है आवेदन?
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शिक्षा में स्नातक की डिग्री (बीएड) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 
  • प्राथमिक स्तर पर शिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) या बीएड होना चाहिए।

इतने देने होंगे आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) श्रेणी के आवेदकों को 4000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-(एनसीएल) श्रेणियों के उम्मीदवारों से 3500 रुपये लिए जाएंगे। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3000 रुपये निर्धारित है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान, ई वॉलेट, कैश कार्ड शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?  
  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें
  • नये लॉगिन पर क्लिक करें।
  • एनटीईटी आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें