फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA UGC NET 2022: एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट का विस्तृत शेड्यूल, ऐसे देखें विषयवार टाइम-टेबल

Mon, 04 Jul 2022 05:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA UGC NET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) और जेआरएफ दिसंबर 2021 और जून 2022 (संयुक्त चक्र) के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UGC NET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA UGC NET June 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) और जेआरएफ दिसंबर 2021 और जून 2022 (संयुक्त चक्र) के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से विस्तृत शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 09 जुलाई, 11, 12 और 12 अगस्त, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CBSE Result 2022: टर्म-1 और टर्म-2, अंतिम परिणाम में किस सत्र में मिलेंगे कितने अंक, यहां पढ़ें

UGC NET 2022 Full Schedule एनेक्जर-1 में देखें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के 09, 11 और 12 जुलाई, 2022 की परीक्षा के विषयों की समय-सारिणी उनके नाम के साथ एनेक्जर-1 में उपलब्ध हैं। वहीं, 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित होने वाले शेष विषयों के परीक्षा कार्यक्रम को नियत समय पर घोषित किया जाएगा। परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और दिए गए केंद्र पर परीक्षा के लिए तारीख, शिफ्ट, समय और सब्जेक्ट डिसिप्लिन के अनुसार परीक्षा देनी होगी, जैसा कि उसके एडमिट कार्ड में दर्शाया गया है।

 
विज्ञापन

UGC NET June 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण

  1. यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  4. इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक-दो हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2022: वेबसाइट हो जाए क्रैश तो इन तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना परिणाम, यहां पढ़ें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें