विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2019) और सीएसआईआर नेट (CSIR NET 2019) के आवेदन में सुधार करने का मौका मिल रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने दोनों परीक्षाओं के आवेदन में सुधार के लिए लिंक सक्रिय कर दिए हैं।
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना आवेदन फॉर्म एक बार ध्यान से जरूर देख लें। अगर इसमें कोई गलती रह गई है तो उसे तुरंत सुधार लें। इसके लिए आप एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। हम आपको आवेदन में सुधार की सीधी लिंक इस खबर में आगे भी दे रहे हैं। इसके जरिए आप आसानी से सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : UPTET 2019: एक नवंबर से कर सकेंगे आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा
दिसंबर 2019 में होने वाले यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट के लिए किए गए आवेदन में अभ्यर्थी 25 अक्तूबर 2019 तक सुधार कर सकते हैं। इस संबंध में एनटीए ने आधिकारिक सूचना भी जारी की है।
बता दें कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट का आयोजन 2 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर 2019 के बीच किया जाएगा। जबकि सीएसआईआर नेट का आयोजन 15 दिसंबर 2019 को किया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 9 नवंबर 2019 को जारी कर दिए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा एनटीए द्वारा 31 दिसंबर 2019 को की जाएगी।
ये भी पढ़ें : गणित के लिए क्यों नहीं दिया जाता नोबेल पुरस्कार, बताए जाते हैं ये दिलचस्प कारण
एनटीए ने यूजीसी और सीएसआईआर नेट के लिए 9 सितंबर 2019 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन 15 अक्तूबर तक लिए गए थे।
NTA NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
UGC NET और CSIR NET December 2019 के आवेदन में सुधार के लिए यहां क्लिक करें।