NEET UG 2021 answer key: नीट 2021 की आंसर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के ठीक बाद विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी की गई है। नीट 2021 आंसर की में परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। कुंजी NEET 2021 सभी कोड के प्रश्न पत्र के लिए उपलब्ध होगी।
एनटीए की ओर से आधिकारिक नीट 2021 आंसर की के साथ उम्मीदवारों की ओएमआर शीट भी जारी की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों की गणना के लिए उत्तर कुंजी यानी आंसर की का उपयोग किया जा सकता है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी को चुनौती देने का प्रावधान भी प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक आंसर की को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन अनुरोध करना होगा और प्रति प्रश्न अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा। उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद, NEET-UG 2021 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसे स्वीकार करना सभी के लिए बाध्यकारी होता है।
नीट उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करने के चरण