फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रयागराज के केंद्रों को किया गया वाराणसी स्थानांतरित, पढ़ें नोटिस

Thu, 23 Jan 2025 08:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2025 Prayagraj Centre Change: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कई परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में एनटीए ने परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है।
 
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 से 30 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हाल ही में जारी सूचना के अनुसार, प्रयागराज में महाकुंभ मेले के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कई परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, इन तिथियों की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन

28, 29 और 30 जनवरी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

उम्मीदवार अब 28, 29 और 30 जनवरी, 2025 को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

यह भी पढ़ें: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या; केंद्र मिला प्रयागराज, शहर में नो व्हीकल जोन, कैसे दें परीक्षा...?
 

22, 23 और 24 जनवरी की परीक्षा के लिए पहले ही जारी हो चुके हैं एडमिट कार्ड

पहले सत्र की परीक्षाओं (22, 23 और 24 जनवरी, 2025) के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी, 2025 को जारी किए गए थे। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अपना एडमिट कार्ड अवश्य लाना होगा।

निर्देशों का पालन करें

परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रश्न पत्र में दिए गए विषय-विशेष निर्देशों और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें। यदि किसी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो रही हो, तो वे एनटीए की हेल्पलाइन (011-40759000) पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल (jeemain@nta.nic.in) भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सत्र 1 का आयोजन देश और विदेश में

एनटीए सत्र 1 की परीक्षाएं देशभर के विभिन्न शहरों और विदेश के 15 शहरों में आयोजित कर रही है। परीक्षार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एडमिट कार्ड पर बारकोड और क्यूआर कोड उपलब्ध हों। साथ ही, एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो आईडी और आवेदन पत्र में अपलोड किए गए पहचान प्रमाण की कॉपी अपने साथ ले जाना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें