अमर उजाला
Thu, 23 January 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 32,438 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है
आवेदन विंडो 22 फरवरी, 2025 तक खुली है, इच्छुक उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को फोटो संबंधित दिशानिर्देश अवश्य पढ़ लेने चाहिए
निर्देशों के अनुरूप ही फोटो खिंचवाएं और अपलोड करें, अन्यथा की स्थिति में आपका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है
यदि आप इस भर्ती का आवेदन पत्र भरने के उद्देश्य से फोटो खिंचवाने जा रहे हैं, तो याद रहे कम से कम एक जैसे 12 फोटो खिंचवाएं
आरआरबी ने अपने निर्देशों में कहा है कि उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई तस्वीर की कम से कम 12 प्रतियां रखें
दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट सहित भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरणों में उम्मीदवार की इसी तस्वीर की जरूरत पड़ेगी
कम हो गई यूपीएससी सीएसई की रिक्तियां, पिछले वर्ष इतने पदों पर हुई थी भर्ती