फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2022: एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

Wed, 06 Apr 2022 11:19 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2022: एनटीए ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए JEE Main 2022 के सत्र एक और सत्र दो की तारीखों में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा 2022 में भाग ले रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने सत्र-1 और सत्र-2 दोनों ही परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। इसके लिए एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

JEE Main 2022: छात्रों की मांग पर बदला शेड्यूल
एनटीए ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए JEE Main 2022 के सत्र एक और सत्र दो की तारीखों में बदलाव किया गया है। 

JEE Main 2022: ये तारीखें बदली - 

जेईई मेन 2022 सत्र -1 

पूर्व तारीखें- 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 4 मई , 2022

नई तारीखें- 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, और 29 जून, 2022

जेईई मेन 2022 सत्र -2

पूर्व तारीखें- 24, 25, 26, 27, 28 और  29 मई, 2022

नई तारीखें-  21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई, 2022

JEE Main 2022: जानें नोटिस में क्या लिखा?
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अपने नोटिस में बताया कि जेईई मेन सत्र-1 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन

JEE Main 2022: टोल फ्री नंबर भी जारी
एनटीए ने अपने नोटिस में छात्रों की सहूलियत के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। छात्र किसी भी आशंका या समस्या के समाधान हेतू 011-
40759000/011-69227700 या jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। 

एनटीए की ओर से जारी किए गए नए शेड्यूल को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें